- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
लोग हुए बेपरवाह:53,500 में से 23,500 लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना का बूस्टर डोज
कोरोना की चौथी लहर के बीच भी लोग मुफ्त में लगाए जाने वाले बूस्टर डोज लगवाने से बच रहे हैं। जबकि इयये प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोरोना के संक्रमण का असर कम रहता है। बुधवार को आयोजित वैक्सीनेशन महाअभियान में 53,500 लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने का लक्ष्य था।
इसमें से 30 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगवाए हैं, जो कि टारगेट का 55 प्रतिशत है। बाकी के करीब 23,500 लोगों ने डोज नहीं लगवाया है। अब जिले में 13 दिन बाद फिर से महाअभियान चलाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव में टारगेट के तहत अब जिले में करीब 11 लाख 585 लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाना है।
इसके लिए 28 सितंबर को फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत 55 प्रतिशत टारगेट पूरा हो गया है। इस दिन करीब 30 हजार लोगों ने बूस्टर डोज लगाया है।