- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
वाहन की टक्कर से मोटर साइकल सवार की मौत
उज्जैन। अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम करोंदिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। आधार कार्ड के आधार से युवक की पहचान हुई है। पंवासा पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। पंवासा पुलिस ने बताया मंगलवार रात करीब 11 बजे डायल-100को सूचना मिली थी कि मक्सी रोड स्थित किठौदा फंटा मार्ग पर घायल अवस्था में एक मोटर सायकल सवार पडा है।
जानकारी मिलने के बाद डायल-100 घायल को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पास आधार कार्ड मिला,लेकिन उसमें एक साइड का हिस्सा ही था,जिसके आधार पर उसकी पहचान रंजीत पिता पप्पूलाल गेहलोत निवासी ग्राम करोंदिया हुई है। पुलिस युवक के संबंध में और जानकारी निकालने में जुटी हुई है।