- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
विकास की बात:दशहरा मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य का उइके ने किया भूमिपूजन, खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी- राज्यपाल
- महाकाल लोक जैसा कॉरिडोर देश में कहीं नहीं, लोग सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी
पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दशहरा मैदान में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम निर्माण का छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गुरुवार को भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में राज्यपाल उइके ने कहा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम के बनने से खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। युवाओं को आगे आना चाहिए। युवा ही हमारे देश की शान है। देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा कॉरिडोर महाकाल लोक बनाया है। उज्जैन के विकास में एक और नया विकास का अध्याय जुड़ गया है, जो सर्वसुविधायुक्त खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का निर्माण होगा। खिलाड़ियों को बधाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और अध्यक्षता नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल ने की।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा अथक प्रयासों से लगभग पांच करोड़ रुपए की राशि से दशहरा मैदान में एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम बनाया जाएगा। इसकी निर्माण एजेंसी उज्जैन नगर पालिका निगम रहेगी। दशहरा मैदान में स्टेडियम के निर्माण करने के बाद लगभग 600 लोगों की एकसाथ बैठने की व्यवस्था होगी। यह मैदान 1.44 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है, इसमें सर्वांगीण खेल व्यवस्था के लिए निर्माण किया जाएगा। मंत्री डॉ. यादव ने कहा नगर निगम से पारित करवाकर स्टेडियम का नाम स्व. राजाभाऊ महाकाल के नाम से रखा जाएगा। कार्यक्रम में निगम सभापति कलावती यादव, निगम आयुक्त रोशनकुमार सिंह, जगदीश अग्रवाल, इकबालसिंह गांधी व रूप पमनानी सहित अन्य मौजूद रहे।