- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ऐप पर सायबर अटैक
दुनिया की पहली डिजिटल वैदिक घड़ी के मोबाइल एप और वेबसाइट (वैदिक स्टैंडर्ड टाइम डाट काम) पर शुक्रवार को लांचिंग से पहले साइबर अटैक हो गया। वेबसाइट पर तीन लाख 75 हजार बोट्स यानी फर्जी यूजर छोड़ दिए गए। ऐसा किए जाने से सर्वर की स्पीड धीमी हो गई। वेबसाइट और मोबाइल एप ने काम करना बंद कर दिया। इससे लांचिंग टल गई। कुछ मिनटों बाद एप और वेबसाइट ने काम करना भी बंद कर दिया।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि मोबाइल एपऔर वेबसाइट की लांचिंग अब गुड़ी पड़वा पर करेंगे। तब तक इसे तकनीकी रूप से सुधार कर और अधिक सुरक्षित कर लिया जाएगा। यह व्यवस्था भी की जाएगी कि वैदिक घड़ी की सूचनाओं को हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल, मराठी, कन्नड़, असमिया, जर्मनी, स्पेनिश सहित तमाम भाषाओं में पढ़-देख पाए।