- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
विक्रम विवि की वाणिज्य अध्ययनशाला की राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रारंभ
आमंत्रितों को नहीं पता… संगोष्ष्ठी के विषय और वक्ताओं के नाम…
ढाई लाख रूपए होंगे खर्च, 150 पंजीयन की आशा
उज्जैन। विक्रम विवि में बगैर सोचे समझे किस प्रकार से आयोजन होते हैं तथा उसके आमंत्रण पत्र मुद्रित किए जाते हैं, इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार को देखने में आया। विवि की वाणिज्य अध्ययनशाला ने एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की है, जिसका शुभारंभ भी आज प्रात: 10 बजे हो गया। समापन 26 मार्च को है। हालात यह रहे कि इस संगोष्ठी में जिन्हे आमंत्रित किया गया, उन्हें तो ठीक आमंत्रित करने वाले कुलसचिव को भी ही नहीं पता था कि उक्त राष्ट्रीय संगोष्ठी के विषय क्या है तथा वक्ता कौन होंगे?
इस संबंध में जब कुलसचिव डॉ.पुराणिक से चर्चा की गई कि वितरित किए गए आमंत्रण पत्र में न तो विषय दिया गया है और न ही वक्ता का नाम? उन्होने कहा कि मेरा नाम विनित में जरूर प्रकाशित हुआ है, लेकिन मैने आमंत्रण कार्ड देखा नहीं है, देखकर ही बता पाऊंगा। हालांकि बाद में उनका कोई जवाब नहीं आया।