- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन में होली के दौरान लगातार ड्यूटी निभाने के बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह के साथ रंगों का त्योहार मनाया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, डीआईजी नवनीत भसीन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल हुए।
होली के दिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार तैनात रहा था। कई पुलिसकर्मी लंबे समय तक बिना रुके ड्यूटी करते रहे। इसी वजह से हर साल की तरह इस बार भी होली के अगले दिन पुलिस लाइन में सामूहिक होली मिलन का आयोजन किया गया, ताकि ड्यूटी के बाद सभी एक साथ त्योहार की खुशियां मना सकें।
समारोह के दौरान माहौल उस समय और उत्साहपूर्ण हो गया जब कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने मंच पर अलग अंदाज में प्रवेश किया। दोनों अधिकारी गले में हाथ डालकर डांस करते हुए मंच तक पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरा परिसर ढोल और डीजे की धुनों से गूंज उठा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और जवान फिल्मी गीतों पर जमकर झूमते नजर आए।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि होली के दिन अधिकांश पुलिसकर्मी शहर की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, इसलिए अगले दिन पुलिस लाइन और थानों में होली मनाने की परंपरा निभाई जाती है। वहीं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने त्योहार के दौरान जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई है और यह आयोजन उनके साथ खुशी बांटने का अवसर है।