- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
विक्रम विश्वविद्यालय:एमए योग में प्रवेश प्रारंभ, 15 तक कर सकते हैं आवेदन
विक्रम विवि में दर्शनशास्त्र अध्ययनशाला में एमए योग में प्रवेश शुरू हो गया है। इस पाठ्यक्रम में 40 सीटें निर्धारित की हैं। कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र शर्मा ने बताया नव स्थापित विधि अध्ययनशाला में एलएलएम में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।
यह पाठ्यक्रम 30 सीटों के साथ शुरू किया है। विधि अध्ययनशाला देवास रोड स्थित वाग्देवी भवन में संचालित की स्थापित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 दिसंबर तक एमपी ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
चार परिणाम घोषित :
विक्रम विवि ने मंगलवार को एमबीए सहित चार परीक्षा परिणाम घोषित किए। कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया एमबीए चौथे सेमेस्टर, बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस चौथा सेमेस्टर, बीसीए (एटीकेटी) तीसरा सेमेस्टर और बीसीए चौथे सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं