- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति कांफ्रेंस
विक्रम विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कांफ्रेंस का आयोजन होने वाला है। कार्यक्रम का शुभारंभ करने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आएंगे। वहीं, इस आयोजन में चार राज्यों के 270 से अधिक कुलपति लगभग 10 सत्रों तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर विचार विमर्श करेंगे।
विक्रम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए यूजीसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सौजन्य से आज 2 फरवरी 2024 शुक्रवार को राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ विक्रम विश्वविद्यालय में होने वाला है। इसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल विशेष रूप से आमंत्रित होकर इस कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी के माध्यम से विक्रम विश्वविद्यालय में 2 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा और चुनौतियों पर आयोजन रखा गया है। जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के 270 से अधिक शासकीय, अशासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति उज्जैन में जुटेंगे। इस एक दिवसीय कांफ्रेंस के शुभारंभ के बाद सुबह से लेकर शाम तक 10 सत्र आयोजित होंगे।