- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
विजयादशमी पर्व:महाकाल का अभिषेक करने आए इंद्र; शाही अंदाज में निकली भगवान महाकाल की सवारी
विजयादशमी पर साल में एक बार निकलने वाली श्री महाकालेश्वर की सवारी के ठाठ इस बार शाही रहे। फ्रीगंज पहुंचने पर इंद्र ने महाकाल का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने डमरू बजाया। शाम 4 बजे सभा मंडपम् में पूजन पं. घनश्याम पुजारी ने करवाया। यहां से मुख्यमंत्री चौहान, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया ने नगर भ्रमण के लिए पालकी को रवाना किया।
मुख्य द्वार पर सलामी दी गई। सवारी की सूचना देते उदघोषक, पुलिस घुड़सवार दल, देशभक्ति व धर्म की मधुर धुन सुनाता पुलिस बैंड, केसरिया ध्वज, बैंड पार्टियां, मनमोहक झांकियां, झांझ-मंजीरों संग भजन गाती मंडलियां, मुंबई व पुणे से आए विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मनाद करते ढोल दल ने सवारी को भव्यता प्रदान की। कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र शुक्ल, मंदिर प्रशासक संदीप सोनी व अन्य अधिकारी सवारी मार्ग पर साथ थे। दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष पूजन के बाद सवारी मंदिर के लिए रवाना हुई।
101 मंचों से बरसाए फूल
पालकी का पूजन करने और महाकाल की एक झलक पाने के लिए सवारी मार्ग पर 101 मंच बनाए। महाकाल घाटी से लेकर दशहरा मैदान तक व्यापारियों, संस्थाओं और रहवासियों ने स्वागत मंच से पुष्प वर्षा की। महाकाल लोक की झांकी निहारते रहे लोग- पालकी पूजन-अर्चन के बाद सवारी का सबसे बड़ा आकर्षण महाकाल लोक की झांकी रहा। इसे एक सप्ताह से बनाया जा रहा था। इसमें महाकाल विस्तार योजना के जुड़े दृश्यों को शामिल किया गया था।
मुख्यमंत्री ने बजाया डमरू
बरसते पानी में मुख्यमंत्री महाकाल की सवारी में पैदल चले। रास्ते में उन्होंने डमरू बजाया। सवारी दशहरा मैदान पहुंची, जहां शमी वृक्ष के पास मुख्यमंत्री ने सपत्नीक पालकी पूजन किया। पालकी की पूजा पं. आशीष पुजारी ने कराई।
तीनों लोक से न्यारी है उज्जयिनी -सीएम
मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के धर्मसभा स्थल का निरीक्षण किया। धर्मसभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा उज्जयिनी तीनों लोक से न्यारी है। महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर शिव लिलाएं होंगी। उन्होंने जनता जनार्दन से अनुरोध किया है कि वे सब धर्मसभा स्थल पर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाएं।