- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
विधानसभा 2023 की तैयारी:आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र राहुल गांधी की यात्रा में उठाए मुद्दों पर आधारित होगा
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र बनना शुरू हो गया है। इसमें उन मुद्दों को शामिल किया जाएगा, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उठाए गए हैं। गुरुवार को उज्जैन से शुरू हुई यात्रा 13 किलोमीटर दूर नजरपुर पहुंची। यहां कांग्रेस नेता जयराम रमेश और तरुण भनोट ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव की तैयारी में लगी है।
यात्रा के बाद राहुल गांधी फिर मध्यप्रदेश आएंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। भनोट ने कहा कि किसानों, आउटसोर्स कर्मचारियों, शिक्षकों सभी के मुद्दे मध्यप्रदेश के संकल्प पत्र में शामिल किए जा रहे हैं। संकल्प पत्र बनना शुरू हो गया है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की बात लोगों के जहन में उतर गई है। मालवा में आकर यात्रियों का हौसला बढ़ा है।
खासकर इंदौर और उज्जैन में राहुल गांधी के भाषण ने लोगों को प्रभावित किया है। उन्होंने किसानों और मजदूरों को असली तपस्वी कहा, जिनकी अनदेखी सरकार कर रही है। मध्यप्रदेश में बेरोजगारी, महिला अत्याचार तेजी से बड़ा है। लोगों की आस अब राहुल गांधी से है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार पर 3.5 लाख करोड़ का कर्ज है। यह पैसा कहां गया। हम विधानसभा में मांग करेंगे सरकार इस पर श्वेत पत्र लाए।
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री पद और बंगले के लिए भाजपा में गए हैं। बाकी सब बातें तो बहाना है। प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण भारत टूट रहा है लेकिन कांग्रेस टूटने नहीं देगी। इसलिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।
26 जनवरी के पहले श्रीनगर, तिरंगा फहराएंगे : जयराम रमेश ने बताया 4 दिसंबर को यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। 4-5 दिन विश्राम के बाद फिर यात्रा शुरू होगी। 26 जनवरी के पहले श्रीनगर पहुंचेगी, जहां तिरंगा फहराया जाएगा। इस बीच यात्रा यूपी, हरियाणा से गुजरेगी।
यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ चलीं
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवें दिन करीब 21 किमी चली। यात्रा का 85वां दिन था, गुरुवार सुबह इसकी शुरुआत उज्जैन के पास सुरासा से हुई। राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चले। शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी।