- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
विभिन्न किस्मों के फूलों की खुशबू से महकेगा श्री महाकाल महालोक
उज्जैन | श्री महाकाल महालोक जल्द ही विभिन्न किस्म के फूलों की खुशबू से महकेगा। मंदिर प्रशासन इंदौर के कुछ चुनिंदा नर्सरी संचालक तथा दानदाताओं के सहयोग से महालोक में फूलों के करीब पांच हजार पौधों का रोपण करा रहा है।
दिव्य परिसर में बड़े पेड़
मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया श्री महाकाल महालोक की भव्यता में फूलों की सुंदरता व खुशबू से और निखार आएगा। अब तक दिव्य परिसर में बिल्व पत्र, रुद्राक्ष आदि बड़े वृक्ष लगाए गए हैं।
अब लगाए जा रहे फूलों के पौधे
अब मूर्तियों के आसपास की क्यारी, पाथवे व अन्य रिक्त स्थान पर देश विदेश की विभिन्न किस्म के सजावटी व खुशबू वाले फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं।
दानदाताओं की मदद लेंगे
पौधों का रोपण इंदौर के कुछ बड़े नर्सरी संचालक व दानदाता के सहयोग से कराया जा रहा है। इसमें मंदिर समिति पर किसी प्रकार का कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। देश विदेश से आने वाले भक्त यहां धर्म, कला, संस्कृति के साथ प्रकृति का भी सामिप्य प्राप्त कर सके इसलिए पौधे लगाए जा रहे हैं।
बता दें महाकाल मंदिर में विभिन्न प्रकल्पों का संचालन दान के माध्यम से होता है। भक्त मंदिर के अन्नक्षेत्र, गोशाला, वैदिक शोध संस्थान तथा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामग्री व नकद राशि दान करते हैं।