- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
उज्जैन। काजल पति नरेन्द्र 20 वर्ष निवासी इंगोरिया ने बीती शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडऩे पर पति उसे जिला चिकित्सालय लाया जहां उसकी मृत्यु हो गई। काजल की जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद उसके पिता लीलाधर, मां लक्ष्मीबाई निवासी इंदौर यहां पहुंचे और अस्पताल में काजल की सास-ससुर और ननंद रानी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
परिजनों ने बताया कि काजल का दो वर्ष पहले विवाह हुआ था तभी से पति सहित सास, ससुर, ननंद उसे दहेज के लिये प्रताडि़त करते थे। काजल के माता-पिता द्वारा अस्पताल में ससुरालजनों पर आरोप लगाने के बाद सास, ससुर यहां से चंपत हो गये जबकि पति नरेन्द्र को कोतवाली पुलिस ने थाने में बैठा लिया।