- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
विश्व दिव्यांग दिवस : श्रवण बाधित बालिकाओं ने लगाई दौड़ तो अस्थि बाधितों ने बजाई तालियां
न:शक्त कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
उज्जैन- पीजीबीटी कॉलेज मैदान पर सुबह खेलकूद स्पर्धा के अंतर्गत श्रवण बाधित बालक-बालिकाएं दौड़ लगा रहे थे तो अस्थि बाधित दिव्यांग तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। इसके बाद दृष्टि बाधितों ने दौड़ लगाई तो मानसिक दिव्यांगों ने उनकी हौंसला अफजाई की।
अलग-अलग केटेगरी के दिव्यांगों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग व जिला शिक्षा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
पीजीबीटी कॉलेज मैदान पर हुए खेलकूद
नि:शक्त कल्याण विभाग के शाखा प्रभारी अशोक गेहलोत ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे से पीजीबीटी कॉलेज मैदान पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है
जिसमें जिले भर के स्कूलों से 300 से अधिक अस्थी बाधित, श्रवण बाधित, मानसिक और दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चे शामिल हुए हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के बाद बच्चों ड्राईंग, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।