- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूता रैली
उज्जैन-दुनिया में 45 करोड़ लोग मधुमेह के शिकार हैं। मधुमेह से लडऩे और बचने के लिये जागरूकता अनिवार्य है। आज विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने टॉवर से रैली निकालकर इससे बचाव और व्यवस्थित दिनचर्या का संदेश दिया।जिला अस्पताल के दिलीप सिंह सिरोलिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जनजागरूकता लाने के लिये नर्सिंग कॉलेज की 100 छात्राओं द्वारा टॉवर से रैली निकाली गई जो जिला चिकित्सालय तक पहुंची।
इस दौरान छात्राओं के हाथों में मधुमेह से बचाव के लिये स्लोगन लिखी तख्तियां भी थीं।सिरोलिया के अनुसार मधुमेह की बीमारी से बचने के लिये वजन नियंत्रित रखें, नशीले पदार्थों का सेवन न करें, नियमित दिनचर्या रखें एवं व्यायाम अवश्य करें। तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाएं व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिये। रैली को प्रभारी सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।