- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
वीडियो कॉलिंग से एक-दूसरे से की बात और बन गई मेहबूब व शानू की जोड़ी
उज्जैन । जावरा निवासी मेहबूब पैरों से विकलांग है। परिचय सम्मेलन में उसका रिश्ता पक्का नहीं हो पाया था। इसी बीच आशा कार्यकर्ता पार्वती कटारिया पर अफसरों ने दबाव बनाया कि आपकी तरफ से समारोह के लिए एक भी जोड़ा तैयार नहीं हुआ है। कटारिया की नजर में उज्जैन के विराट नगर की शानू थी। वह भी पैरों से विकलांग है। उसने शानू से व उसके परिजनों से रिश्ते की बात की। दो दिन पहले मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के जरिए शानू की बात मेहबूब से कराई और चंद मिनटों में दोनों व उनके परिजन रिश्ते के लिए राजी हो गए।
गुरुवार को इनके सहित ऐसे देशभर के 93 दिव्यांग जोड़ों ने 6-7 मार्च को होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह/निकाह समारोह के लिए पंजीयन करवाया। महाकाल प्रवचन हाल में विवाह की दृष्टि से इन दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ देने व रोजगार से जोड़ने के लिए इनके दस्तावेज जांचे गए व सभी की अलग-अलग फाइलें बनाकर बैंकों में इनके खाते भी खोले गए। इस दौरान सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष दिवाकर नातू, कलेक्टर संकेत भोंडवे, सहकारिता उपायुक्त मनोज जायसवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, केशर सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।