- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
वीडी बैंक चुनाव : राजेश माहेश्वरी बने अध्यक्ष
उज्जैन।विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं 2 उपाध्यक्ष और एक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर शनिवार को 12 संचालकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें आमसहमति से राजेश माहेश्वरी अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए राकेश वनवट, मनोज बोहरा, नरेंद्र मुन्ना सोगानी और राजेश गर्ग के बीच मुकाबला था। इसमें राकेश वनवट सात मतों के साथ विजयी हुए। दूसरे उपाध्यक्ष के लिए राजेश गर्ग और मनोज बोहरा में 6-6 वोट पर टाय हो गया। इसके बाद पर्ची निकाली गई जिसमें मनोज बोहरा उपाध्यक्ष बने। निर्वाचित हुए 12 संचालकों में से नौ समन्वय और तीन संचालक विश्वास पैनल से हैं।
शुक्रवार देर रात तक चारों पदों के पर निर्विरोध निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति बनाने के प्रयास किए गए लेकिन पदों को लेकर तालमेल नहीं हुआ। इस बीच समन्वय पैनल के राजेश माहेश्वरी ने दोनों ही पैनल में अध्यक्ष पद के लिए विश्वास हासिल कर लिया है। इसके परिणाम स्वरूप वे आज निर्विरोध अध्यक्ष बने। गौरतलब है कि विक्रमादित्य बैंक के चुनाव पिछले रविवार आयोजित हुए थे। इसमें 19 उम्मीदवारों ने मैदान में उतरकर अपना भाग्य आजमाया था। इसमें दो महिला, एक आरक्षित व 9 सामान्य वर्ग से संचालक बने थे। इसकी वोटिंग और वोटों की गिनती मनोरमा गार्डन में हुई थी।