- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
वेदर अपडेट:दिन में 1.2 डिग्री तापमान कम, आज बारिश के आसार
शहर में सोमवार को घने बादल छाने के साथ ही एक बार फिर से स्थानीय बादलों की वजह से बारिश की स्थितियां बन रही हैं। सोमवार को दिन के तापमान में कमी आने के बाद अब मंगलवार हो बूंदाबांदी आैर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
सोमवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। दिनभर 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नमी भरी हवा चलती रही। जिससे दिन में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान कम होने और नमी भरी हवा चलने से मौसम में गर्मी का असर भी कुछ कम हुआ।
रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में शहर सहित जिले में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। शहर में जीवाजी वेधशाला में कुल 32.64 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार को शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।