- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
वेदर अपडेट:मानसून का असर कमजोर होते ही बढ़ी गर्मी, पारा 30 डिग्री पार
मानसून का असर कमजोर होते ही गर्मी के साथ उमस बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिन में पारा भी 30 डिग्री पार हो गया। इधर, मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक इसी तरह की स्थितियां बनी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाए होने के बावजूद अधिकांश समय धूप खिली रही। इससे दिन में तापमान आधा डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे जिले में बीते 24 घंटों के भीतर जीवाजी वेधशाला में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।