- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
वेदर अपडेट:साढ़े तीन घंटे में शहर में एक इंच बारिश, शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा
शुक्रवार सुबह तेज बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। साढ़े तीन घंटों के भीतर ही शहर में एक इंच बारिश हुई। हालांकि सुबह हुई तेज बारिश के बाद दिनभर घने बादल जरूर छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से शिप्रा नदी में लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
शुक्रवार को नदी का जलस्तर और भी बढ़ गया। रात में बड़े पुल से मात्र 8 फीट नीचे नदी का पानी बहता रहा। शहर सहित जिले की सभी तहसील में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के कई शहरों में तेज और भारी बारिश की स्थितियां बनी हुई हैं। गुरुवार तक हो रही हल्की और रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे से शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। रिमझिम और तेज बारिश का यह दौर सुबह करीब 7.30 बजे तक चलता रहा।
तेज बारिश की वजह से शहर में नईसड़क, हनुमान नाका, केडी गेट चौराहा, चामुंडा माता चौराहा सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। शासकीय जीवाजी वेधशाला में शुक्रवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 25.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
वेधशाला में अब तक कुल औसत 897.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। हालांकि सुबह हुई तेज बारिश के बाद दिनभर बारिश नहीं हुई। दिन में हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शनिवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उमस से 3.5 डिग्री बढ़ा पारा
बादल छाने की वजह से मौसम में उमस बढ़ गई और दिन में तापमान भी 3.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी आई। रात में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
इधर जिले की सभी तहसीलों में भी रिमझिम और तेज बारिश हुई। शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के भीतर जिले में औसत 23.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में अब तक कुल आैसत 1054.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बीते साल की तुलना में इस बार 16 सितंबर तक की स्थिति में 181.9 मिमी अधिक बारिश हुई है।