- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
वेदर अपडेट:सिस्टम कमजोर, धूप निकली दो दिन हल्की बारिश के आसार
मानसून के लिए बना सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद गुरुवार को शहर में तेज धूप निकल आई। इससे गर्मी के साथ उमस का असर फिर से बढ़ने लगा है। शहर में तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मानसून ट्रफ के ऊपर की ओर जाने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है।
इससे बीते 2 दिन में बारिश का असर पूरी तरह कमजोर हो गया है। गुरुवार सुबह हल्के बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में तेज धूप निकल आई। इससे दिन में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दिनभर केवल 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। दिन में आर्द्रता भी 84 प्रतिशत रही।
इससे पूरे दिन गर्मी और उमस से लोग जूझते रहे। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि देर शाम घने बादलों ने फिर से आसमान में डेरा डाल दिया। वहीं रात के तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में गुरुवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। इधर मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार व शनिवार को जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। गुरुवार को गंभीर डेम का लेवल 1201 एमसीएफटी पर स्थिर रहा।