- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
वेधशाला में स्टेण्डर्ड बैरोमीटर स्थापित
शासकीय जीवाजी वेधशाला में 29 सितम्बर को डिजिटल स्टेण्डर्ड बैरोमीटर स्थापित किया गया। डिजिटल बैरोमीटर मध्य प्रदेश में प्रथम बार किसी अंशकालीन मौसम केन्द्र वेधशाला में स्थापित किया गया है। इस बैरोमीटर के स्थापित होने से अब वेधशाला में वायुदाब के सटीक आंकड़े प्राप्त करने में सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि भारत मौसम विज्ञान पुणे द्वारा मौसम केन्द्रों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके तहत आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाये जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में जीवाजी वेधशाला एक ऐसा केन्द्र है, जिसका चयन आधुनिक यंत्रों की स्थापना के लिये किया गया है