- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
वैक्सीनेशन महाअभियान:11 लाख 33 हजार 585 लोगों ने अब तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया
कोरोना की चौथी लहर में भी लोग मुफ्त में लगाए जाने वाले बूस्टर डोज नहीं लगवा रहे हैं। बुधवार को जिले में आयोजित वैक्सीनेशन महाअभियान में 30 हजार 300 लोगों ने बूस्टर लगवाया है, फिर भी जिले में 11 लाख 33 हजार 585 लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है।
कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव में 14 लाख से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज लगवाए जाना है लेकिन केवल 2 लाख 65 हजार 415 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाए हैं। महाअभियान हालांकि आगे भी जारी रहेगा। जिला टीकाकरण विभाग की ओर से अब 14 सितंबर व 28 सितंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के तहत जिले में बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। इसमें 60 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ है। करीब 30 हजार 300 लोगों ने डोज लगवाए हैं। अब 14 व 28 सितंबर को भी महाअभियान चलाया जाएगा। इसमें बाकी के लोग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।
लक्की ड्रा में इनाम
जीवनदीप संस्था व युवा उज्जैन ओर से बूस्टर डोज कैंप लगाया गया। इसमें लक्की ड्रा से उन लोगों को इनाम दिए गए, जिन्होंने बूस्टर डोज लगवाए। इनाम में जांच संबंधी उपकरण दिए गए।