- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
वैन, ऑटो को स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने की अनुमति
उज्जैन। जिस परिवहन विभाग ने स्कूलों में वैन व ऑटो में बच्चों को लाने- ले जाने के मामले में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। उसी विभाग ने अब वैन व ऑटो को अनुमति दे दी है। हालांकि यह भी निर्देश दिए है कि चालक-परिचालकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा। स्कूल संचालकों के साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी तय की गई है।
नई गाइडलाइन
बता दें कि नवीन शैक्षणिक सत्र शुरु होने के बाद परिवहन विभाग ने स्कूली वैन व ऑटो पर प्रतिबंध लगा दिया था। विभाग ने दोनों वाहनों को अनुमति देने के साथ ही नई गाइड लाइन तय की है। दो सप्ताह बाद नोटिफिकेशन किया जाएगा और फिर कानूनी रूप से मूर्तरूप दे दिया जाएगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में स्कूल-कॉलेज में 15 साल से ज्यादा पुरानी बसें, मैजिक, वैन, ऑटो रिक्शा का संचालन नहीं किया जाएगा।
क्या होंगे नए नियम
ऑटो रिक्शा व वैन के आगे-पीछे पीले रंग पर काले रंग से स्कूल व कॉलेज का नाम लिखा जाए।
बसों पर शैक्षणिक संस्था का नाम, नंबर, पता अनिवार्य हो।
स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन ईवी सीरीज में ही किया जाएगा।
इन वाहनों की गति 40 किमी प्रति घंटे से अधिक नहीं होगी। ठ्ठ स्कूली बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस, पुलिस और परिवहन विभाग के साथ पालकों को देना होगा।