- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
व्यापारी के घर से सोने के आभूषण व 50 हजार नगद चोरी
उज्जैन। फाजलपुरा में रहने वाले भैंस व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी ने सुबह दरवाजा टूटा देखा जिसकी सूचना घर के लोगों को दी। चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि अकबर अली पिता सुल्तान 37 वर्ष निवासी फाजलपुरा भैंस का व्यापारी है। उसके दो मंजिला मकान में परिजन दूसरी मंजिल स्थित कमरे में सो रहे थे। सुबह 4 बजे पड़ोसी इंदर बाथम ने आवाज लगाकर सूचना दी कि नीचे कमरे का दरवाजा खुला है। जागकर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा था। उसमें रखे सोने के दो जोड़ टाप्स, सोने की चैन, चांदी की पायजेब सहित 50 हजार रुपये नगद नहीं थे। अकबर ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।