- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
युवती के साथ 10.75 लाख की धोखाधड़ी
उज्जैन। दंपत्ति ने रिश्तेदार युवती के साथ गल्ले का धंधा शुरू करने का झांसा देकर 10.75 लाख की धोखाधड़ी की। जांच के बाद घट्टिया पुलिस ने दंपत्ति पर धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया है।एसआई पी.एस. यादव ने बताया कि जया पिता शंकरलाल आंजना निवासी पंचेड गणेश कालोनी चिंतामन ने अपने रिश्तेदार मोहन पिता हाकमसिंह आंजना, सीमाबाई पति मोहन सिंह निवासी ढाबला मोरी थाना घट्टिया के खिलाफ धोखाधड़ी का शिकायती आवेदन दिया था। जया ने पुलिस को बताया कि मोहन सिंह व सीमाबाई रिश्तेदार हैं।
11 फरवरी 2020 से 25 मार्च 2020 के बीच उक्त लोगों ने सोयाबीन, चने खरीदने बेचने का धंधा पार्टनरशिप में शुरू करने की बात कही और चार किश्तों में 10 लाख 75 हजार रुपये बैंक ऑफ इंडिया के चेक के माध्यम से लिये, लेकिन मोहन आंजना ने धंधा शुरू नहीं किया और रुपये भी नहीं लौटाये। रुपये वापस मांगने पर दंपत्ति ने जान से मारने की धमकी दी। जांच के बाद दंपत्ति के खिलाफ धारा 420, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।