- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
शनिवार भस्म आरती दर्शन:त्रिपुंड, तिलक के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित; भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर पंडे – पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया।
भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड और तिलक के साथ गुलाब के सुगंधित पुष्प और बिल्ब पत्र की माला अर्पित कर भगवान गणेश के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और ड्रायफ्रूट से गणेश रूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।