- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
शराब के लिए आधा किमी लंबी लाइन, भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस ने लाठी फटकारी
उज्जैन. लंबे समय बाद मंगलवार को उज्जैन जिले में शराब की बिक्री शुरू हुई। उज्जैन जिले की 22 दुकानों पर आबकारी विभाग द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। नानाखेड़ा सहित अन्य क्षेत्र स्थित शराब दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन में लगकर लोगों ने शराब खरीदी। लेकिन, देशी शराब की दुकान पर भीड़ उमड़ पड़ी। यहां देखते ही देखते आधा किमी लंबी लाइन लग गई। शराब लेने पहुंचे लोग सोशल डिस्टेसिंग भी भूल गए। हालात को नियंत्रित रखने के पुलिस ने लोगों को लाठी फटकार कर तितर-बितर किया।
प्रदेशभर में लॉकडाउन के चलते उज्जैन सहित कई जिलों के शराब के ठेके नवीनीकरण नहीं हो पाए थे। ऐसे में जब तक नए ठेके नहीं हो जाते तब तक राज्य सरकार ने आबकारी विभाग के जरिए इन दुकानों को चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत उज्जैन जिले के महिदपुर, नागदा, तराना, बड़नगर, खाचरौद की 22 दुकानों को मंगलवार से खोल दिया गया।
शराब खरीदने के लिए लोग एक दूसरे से चिपककर खड़े हो गए।
शराब दुकानें खुलते ही खरीददाराें की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। तो कई जगह लोग सबकुछ भूल बैठे। खासकर देशी शराब की दुकान पर लगी लंबी लाइन में लोग कानून का पालन करते नजर नहीं आए।यहां करीब आधा किमी लंबी लाइन लग गई। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने नियमों का पालन करवाने के लिए सख्ती दिखाई और हल्का बल भी प्रयोग किया।