- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
शराब तस्कर ने थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
उज्जैन। बीती रात महाकाल थाने में एक शराब तस्कर द्वारा कांच की बाटल फोड़कर आत्महत्या का प्रयास किया गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे घायल अवस्था में किसी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे उपचार भी दिया गया। तस्कर द्वारा थाने में स्वयं को घायल कर लेने के बाद पूरे परिसर में खून फैल गया जिसे पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर धोया। हालांकि पूरे घटनाक्रम से थाना प्रभारी राकेश मोदी इंकार कर रहे हैं।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि इन्हीं में से एक शराब तस्कर की थाने में पट्टे से पिटाई चल रही थी जिससे क्षुब्ध होकर तस्कर ने कांच की बाटल फोड़कर स्वयं को घायल कर लिया।यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक पूरे परिसर में खून फैल गया और उसे गंभीर घायल अवस्था में किसी निजी अस्पताल ले जाकर पुलिस ने उपचार कराया।
दोनों शराब तस्करों को पुलिस ने रात 9.15 और रात 10.37 पर गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज होना बताया है जबकि देर रात ही दोनों तस्करों को जमानत पर छोडऩे की बात भी कही जा रही है। सुबह महाकाल थाने का लॉकअप खाली था। पूरे परिसर की पानी डालकर धुलाई की गई थी ताकि खून के निशान मिटाये जा सकें।
चैनल से गेट तक धोना भूल गये…
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा परिसर में फैले खून के निशान तो पानी डालकर धो दिये लेकिन चैनल गेट से आगे फैले खून के निशानों को धोना भूल गये।
ऐसी कोई घटना नहीं हुई
टीआई राकेश मोदी ने चर्चा में बताया कि थाने में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। किसी भी तस्कर द्वारा स्वयं को घायल कर आत्महत्या का प्रयास नहीं किया गया।
जांच करवाता हूं
थाने में शराब तस्कर द्वारा स्वयं को घायल कर आत्महत्या का प्रयास किये जाने के मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो जांच करवाता हूं।
सचिन अतुलकर, एसपी