- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
शराब पीकर गाड़ी न चलाने की हिदायत पर मंत्री ने सवाल उठाया
शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की पुलिस की हिदायत को मध्यप्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने विरोधाभासी करार दिया है।
पटवारी ने सोमवार को कहा कि शराब के जिन वैध अहातों में सुबह से लेकर रात तक शराब परोसी जाती है, वे सरकार की अनुमति से ही चल रहे हैं।
पटवारी ने यहां 30वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में कहा, मैं देख रहा हूं कि पुलिस ने जगह-जगह बोर्ड लगा रखे हैं कि लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं।
लेकिन इसका दूसरा पक्ष देखें तो पता चलता है कि शराब की हर दुकान में कुर्सी पर बैठकर शराब पीने की जगह है। इन जगहों में लोगों को रात 10 बजे तक शराब पिलाई जाती है। फिर यही लोग (नशे में) सड़क पर वाहन चलाते हैं।
उन्होंने कहा, एक तरफ तो सरकार की अनुमति पर चलने वाले शराब के अहाते रात तक खुले रहते हैं, दूसरी तरफ लोगों से कहा जाता है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
ये दोनों बातें विरोधाभासी हैं। हमें विचार करना चाहिए कि हम इस स्थिति में किस तरह सुधार कर सकते हैं। मंत्री जब अपने ये विचार प्रकट कर रहे थे, तब मंच पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
इस दौरान पटवारी ने यातायात पुलिस की कथित रिश्वतखोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा, यातायात नियमों का पालन कराते वक्त जो रिश्वतखोरी होती है वह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। अगर इस पहलू को ठीक कर लिया जाए तो पुलिस विभाग का बहुत बड़ा हिस्सा सुधर जाएगा।