- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
शराब बंदी को लेकर शिवसेना की 25 मार्च को महाकाल से रैली
उज्जैन । शराबबंदी को लेकर शिवसेना ने कई शहरों में हस्ताक्षर आंदोलन चलाया। इसका विरोध प्रदर्शन के साथ 25 मार्च को उज्जैन में रैली निकालकर समापन किया जाएगा।
शिवसेना इंदौर-उज्जैन संपर्क प्रमुख सुरेश गुर्जर ने सोमवार को पत्रकारवार्ता कहा शिवसेना पिछले कई दिनों से लगातार प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। इसके अंतर्गत 25 मार्च को महाकाल मंदिर चौराहे से वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली के पश्चात सभा रखी जाएगी व प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। गुर्जर ने कहा पूर्व में शिवसेना में जो पदाधिकारी थे, उन्हें पद से हटाकर नई नियुक्तियां की गई हैं। गुर्जर ने यह भी कहा शिवसेना में प्रदेश स्तरीय नियुक्ति का अधिकार केवल शिवसेना प्रमुख थाणेश्वर महावर व प्रदेश प्रभारी राजा माधव को ही है।