- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शहरवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७ के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। १ जनवरी से विभिन्न शहरों में सर्वेक्षण की शुरुआत होगी जिसके तहत शहर में सफाई के लिए नंबर दिए जाएंगे। इसी के लिए नगर निगम ने भी कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह रैली के रूप में निकलकर शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने, उपयोग करते पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने, घर व आसपास सफाई रखने, घरों में सूखे व गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने आदि संदेश दिए। हाथों में तख्तियां थामे लोगों ने देवासगेट से मालीपुरा व तोपखाना में प्रत्येक दुकान व घरों में लोगों को स्वच्छता रखने की बात कही।
गीला व सूखा कचरा अलग-अलग:कचरा उठाने वाले वाहनों पर अब अलग-अलग कचरा उठाने की व्यवस्था की है। वार्डों में पहुंचने वाले इन वाहनों पर गीला कचरा व सूखा कचरा लिखा गया है।इन वाहनों में कचरा डालने वाले रहवासियों से भी अलग-अलग कचरा डालने का अनुरोध किया जा रहा है।
देवास रोड पर लगे पोस्टर: स्वच्छ सर्वेक्षण २०१७ के लिए नगर निगम ने देवास रोड पर डिवाइडरों पर पोस्टर लगा दिए हैं। पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को सफाई का संदेश देकर डस्टबिन का उपयोग करने और शहर को नंबर १ बनाने की बात कही जा रही है।