- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
शहर की गर्विता के वीडियो ‘कहो इन्हें दिव्यांग’ को यू ट्यूब पर लाखाें ने सराहा
उज्जैन | शहर की दिव्यांग गर्विता जैन ने पीएम मोदी विकलांगों को दिव्यांग कहने के अनोखे संदेश को कहो इन्हें दिव्यांग गीत के माध्यम से गाया। इस गीत को यू ट्यूब पर लाखों लोगों ने पसंद किया।
महानंदानगर निवासी गर्विता चाहती हैं कि इस गीत से दिव्यांगों का मनोबल बढ़ता रहे और वे समाज में अपनी पहचान बनाएं। विजयकुमार जैन ने बताया गर्विता ने जब पीएम मोदी का यह संदेश सुना तभी इस पर गाना गाने की इच्छा हुई और एक गाना रिकार्ड कर उसका वीडियो यू ट्यूब पर प्रसारित किया। गीत को जबर्दस्त पसंद किया गया व अब तक ढाई लाख लोग इस गीत को सुन चुके हैं। देशभर में 100 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुकी गर्विता ने फिल्म संगीत के ख्यात संगीतकारों कल्याणजी-आनंदजी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, खैयाम, बप्पी लहरी, उषा खन्ना के समक्ष भी गाना प्रस्तुत किया। गायन के साथ पढ़ाई कर रही गर्विता वर्तमान में यूको बैंक में पदस्थ हैं। वीडियो के निर्देशक केशव राय व लेखन टीम सूरज नागर उज्जैयनी, प्रकाश बांठिया, महेश शर्मा अनुराग हैं। वीडियो के कैमरामैन दीपक पांडे मुंबई हैं।