- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
शहर के 1.25 लाख परिवारों को नहीं मिल रही बिजली कंपनी की छह सेवाएं
उज्जैन | बिजली कंपनी की हालत फ्रेंचाइजी से भी बदतर हो गई है। 1.25 लाख परिवारों को पूरे समय बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्हें बिजली कंपनी की छह प्रमुख सेवाओं भी ठीक से नहीं मिल रही है। कंपनी ने कस्टमर केयर सेंटर तक बंद कर दिए हैं। रोजाना 100 जगह पर बिजली बंद हो रही है।
मक्सी रोड जोन पर लोग 100 से 150 यूनिट ज्यादा का बिल आने की समस्या लेकर पहुंचे तो यहां कर्मचारी उनके बिल में सुधार करने की बजाए मीटर बदलवाने, मीटर की जांच करवाने की बात कह कर टालने लगे। कंपनी के एसई रवि मिश्रा ने कहा बिजली समस्याओं का जोन कार्यालय पर निराकरण किया जाता है।
ये काम नहीं हो रहे
1. कस्टमर केयर सेंटर बंद पड़े हैं।
2. एवरेज बिल आने पर सुधार नहीं हो रहा।
3. स्पीड से चल रहे मीटर की जांच नहीं।
4. हर माह मीटर रीडिंग नहीं हो रही।
5. बंद बिजली रिस्पॉंस टाइम में चालू नहीं।
6. एटीबी मशीनों से बिल की सुविधा बंद।