- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
लाठी चार्ज का विरोध: विक्रमादित्य क्लॉथ मॉर्केट रहा बंद
उज्जैन । सूरत में कपड़ा व्यापारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को विक्रमादित्य क्लॉथ मॉर्केट बंद रहा। हड़ताल की वजह से सुबह से ही बाजार की दुकानें नहीं खुली। केन्द्र सरकार द्वारा कपड़े को जीएसटी के दायरे में लाने का कपड़ा व्यापारी विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को सूरत में कपड़ा व्यापारी जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा व्यापारियों पर अकारण लाठी चार्ज कर दिया गया। जिसमें कई व्यापारियों को चोटें आई हैं। घटना के विरोध में अखिल भारतीय कपड़ा व्यापारी संघ द्वारा बुधवार को कपड़ा कारोबार बंद रखने का आव्हान किया गया था।
इसी के तहत उज्जैन का विक्रमादित्य थोक कपड़ा मार्केट बंद रहा। सुबह से ही दुकानें नहीं खुली। जिसके चलते बाजार में सन्नाटा छाया रहा। कपड़ा कारोबार बंद रहने से करीब दो करोड़ का नुकसान होना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि जीएसटी के विरोध में १ जुलाई को भी कपड़ा व्यापारी अपना व्यापार बंद रख चुके हैं।