- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
डीजीपी बोले- किसान आंदोलन में जिन पर केस दर्ज हुए, उन्होंने अपराध किया
उज्जैन । प्रदेश के डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला ने उज्जैन में कहा किसान आंदोलन में जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुए हैं, उन्होंने अपराध किया है। लोकतंत्र में अपने हक के लिए आंदोलन करने का सभी को अधिकार है लेकिन आंदोलन के नाम पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर प्रकरण दर्ज होना ही चाहिए। मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान गोलीकांड की जो घटना हुई, निश्चित रूप से वह दुखद है। ऐसी परिस्थितियां क्यों बनी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है इसकी जांच जारी है।
डीजीपी शुक्ला ने मंगलवार दोपहर में आईजी ऑफिस में प्रेस से चर्चा में यह बात की। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में किसानों के अलावा बड़ी संख्या में अपने हित साधने वाले लोग थे। किसानों ने अपनी मांगों को मनवाने के उद्देश्य से बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए पर्चे बांटे थे। एसएमएस किए थे। इसका फायदा बाहरी लोगों ने उठाया और किसान आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। पुलिस ने अपनी तैयारी की थी लेकिन परिस्थितियां बहुत बिगड़ गई थी। उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया जो इस आंदोलन में लोकतंत्र और कानून के साथ खड़ी रही। मीडिया ने हर बात को जनता और सरकार तक पहुंचाया।