- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
शिप्रा नदी में फिर होगा नौका विहार
उज्जैन । अब पर्यटक और रहवासी फिर से रामघाट पर शिप्रा नदी में नौंका विहार का आनंद ले सकेंगे। म.प्र. पर्यटन निगम ने नौका विहार के लिए एक निजी कंपनी को तीन वर्ष के लिए ठेका दे दिया है। संबंधित ठेकेदार ने गुरुवार से नौका विहार की तैयारियां शुरू कर दी हंै।
शहरवासियों और देशभर से आने वाले पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रामघाट स्थित शिप्रा नदी में नौका विहार की सुविधा प्रशासन द्वारा शुरू की गई थी। इसका जिम्मा उज्जैन विकास प्राधिकरण को सौंपा गया था। कुछ समय बाद यह काम म.प्र. पर्यटन निगम को सौंप दिया गया। पर्यटन निगम ने नौका विहार के लिए मां शिप्रा वोट क्लब नामक संस्था को १ लाख २८ हजार ६०० रुपये प्रतिवर्ष की दर से ठेका दे दिया।
संस्था ने १४ सालों तक नौका विहार का संचालन किया। किन्हीं कारणों के चलते १४ मार्च २०१७ को ठेका समाप्त हो गया। इसके बाद म.प्र. पर्यटन निगम इंदौर ने नौका विहार का दायित्व संभाला लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते नौका विहार सुविधा बंद सी हो गई थी। अब साढ़े तीन माह बाद फिर पर्यटकों को शिप्रा में नौका विहार करने का मजा मिलने वाला है। मप्र पर्यटन निगम परिषद ने नौका विहार के लिए नए सिरे से टेंडर निकाला है।
मां शिप्रा वोट क्लब ने फिर से साढ़े तीन लाख रुपए में तीन वर्ष के लिए लिया है। संबंधित ठेकेदार ने नौका विहार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हंै। नाव और क्रूज पर रंगरोगन काम किया जा रहा है। अब शहरवासी एक-दो दिनों में शिप्रा में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। ठेकेदार ने यात्रियों को सुरक्षा के लिए ५ कुशल तैराकों को नियुक्त किया है जो सुरक्षा साधनों से लैस होंगे।यह रहेगा किरायानौका विहार का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता ने बताया कि नौका विहार के लिए नाव का किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपये एवं मिनी क्रूज में 20 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। इसके अलावा सेल्फ पेडिल बोट भी उपलब्ध रहेगी।