- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
शहर में बढ़ रही बाइक होने चोरी की वारदातें
उज्जैन। शहर में बाइक चोरी होने की वारदातों लगातार हो रही हैं। बदमाश मौका पाते ही दिन अथवा रात बाइक एवं अन्य वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। इन मामलेंा में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया हे।
माल गोदाम रेलवे स्टेशन परिसर से कोई बदमाश मौका पाकर चोरी करके ले गया। मामले में जीआरपी में शिकायत की गई है। इसके बाद मामला देवास गेट थाने पर भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक रवि कुमार पिता मोहनलाल शर्मा निवासी गणेश मंदिर के पास अलकापुरी देवास निवासी उज्जैन आया था। उसने अपनी बाइक माल गोदाम रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी की और उससे बाद प्लेटफार्म पर अपनी मां को लेने के लिए पहुंचा और जब वापस रेलवे स्टेशन परिसर में आया तो वहां से बाइक नदारत थी। बदमाश मौका पाते ही कुछ देरी में ही मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए।
बाइक की कीमत २0 हजार रुपए बताई गई है। बाइक चोरी होने के मामले में माधव नगर पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए हैं। धनवंतरी मार्ग प्रिय निवासी आदर्श पिता महेश जायसवाल एमआर है।
महेश जायसवाल की बाइक क्र. एमपी 09 एनएस 1307 घर के समीप खड़ी हुई थी, जिसे कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया। वहीं बाहर भार्गव नगर निवासी वरुण पिता अरविंद बत्रा की बाकइ क्र. एमएपी 13 एमजे 9१17 देवास रोड स्थित दुर्गा प्लाजा के सामने से चोरी हो गई। दोनों मामलों में माधव नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी प्रकार योगीपुरा निवासी राजवर्धनसिंह पिता प्रतापसिंह राठौर की बाइक नृसिंहघाट से चोरी हो गई। इसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है।