- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
शहर में मलखंभ सहित तीन स्पर्धा, 1 हजार खिलाड़ी आएंगे
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत तीन खेलों की राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए उज्जैन संभाग को मेजबानी के लिए चुना है। अगले माह मलखंभ, तीरंदाजी आैर बेसबॉल में हुनर दिखाने के लिए उज्जैन सहित प्रदेश के 10 संभागों के 1 हजार खिलाड़ी शहर आएंगे। 13 से 17 सितंबर तक क्षीरसागर स्टेडियम में तीनों प्रतियोगिताओं के मुकाबले होंगे।
विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद जोशी ने बताया 65वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत मलखंभ, बेसबॉल आैर फील्ड आर्चरी (तीरंदाजी) की मेजबानी उज्जैन संभाग को मिली है। मलखंभ आैर तीरंदाजी में 14, 17 आैर 19 वर्ष आयु समूह में बालक-बालिकाओं के मुकाबले होंगे। बेसबॉल में 19 वर्ष आयु समूह में बालक-बालिकाओं के मुकाबले होंगे। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम्, सागर, रीवा, ग्वालियर आैर शहडोल संभाग के साथ आदिवासी विकास संभाग के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। सभी विधाओं आैर आयु समूह में कुल मिलाकर 1 हजार खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं ऑफिशियल शामिल होंगे।