- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
शहर में मिला फिर एक कोरोना पॉजिटिव
उज्जैन। शहर में पांच दिन बाद फिर कोरोना पॉजिटिव मिला है। पीएचई के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार बीते 14 दिनों में शहर में 6 मरीज सामने आ चुके हैं। शहर में अब चार एक्टिव मरीज है। इनमें से तीन माधवनगर अस्पताल में तो एक मरीज होम आइसोलेशन में है। नए मरीज के नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है। माधवनगर अस्पताल में बीते 14 दिनों में पांच कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया था। दो मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। तीन मरीजों में मामूली लक्षण है। एंटीबायोटिक दवाओं से उपचार जारी है। एक भी मरीज को सिटी स्कैन की जरूरत नहीं पड़ी है।
कांटेक्ट में आए लोग नहीं मिले पॉजिटिव
डॉ. रौनक के अनुसार दस दिनों में पांच लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से बडऩगर के कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर की पत्नी के अलावा मरीज का कोई और रिश्तेदार या मित्र-सहयोग कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। मंगलवार को भी संक्रमित मिले मरीज की सभी कांटेक्ट हिस्ट्री निकालकर संपर्क में आए परिवार के लोगों व परिचितों की जांच करवाई जाएगी।
जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं मिली
शहर में आठ दिसंबर से अब तक 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन बत्ती क्षेत्र के दपंत्ति स्वस्थ हो चुके हैं। बडऩगर कॉलेज के प्रोफेसर व उनकी पत्नी व इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर भी पॉजिटिव मिले थे। इन सभी के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। अब तक एक भी मरीज की रिपोर्ट नहीं मिली है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची का कहना है कि रिपोर्ट जल्द ही आएगी।
टीका लगवाएं, मास्क व शारीरिक दूरी का करें पालन…. चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लोग कोरोना के दोनों टीके जरूर लगवाएं, मास्क का उपयोग भी करें तथा शारीरिक दूरी का पालन भी अवश्य करें। वैक्सीन लगे होने के कारण मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं हो रही है।