- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
शहर में लगातार दूसरे दिन 5 पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण कर रहा ट्रेवल, अब पकडऩे लगा है रफ्तार…
उज्जैन।जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसकी फिर से की चेन भी बनने लगी है। एक तरह से कोरोना ट्रेवल कर रहा हैं और इसने रफ्तार पकड ली हैं। दरअसल बीते 19 दिनों में जो 20 पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, उनकी स्टडी बताती हैं कि कोई यात्रा करके लौटा तो बीमार हुआ और कोई कार्यक्रम या प्रशिक्षण से। यानी ये भीड़ में संक्रमित हुए। इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले परिजन भी पॉजिटिव निकल रहे हैं। इससे साफ है कि यह वायरस तेजी से ट्रेवलिंग कर रहा है।
इस आधार पर विशेषज्ञों ने कहना हैं कि लोग यात्रा को टालें और भीड़ में जाने से बचें। परिवार में यदि किसी को सर्दी-खांसी व बुखार है तो स्वयं को परिजनों से दूर रखे। तत्काल जांच करवाएं। यह एहतियात इसलिए कि इस बार संक्रमण तेजी से फैल रहा है। परिवार के एक पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले भी संक्रमित पाए जा रहे हैं। इस तरह से चेन बन रही है। संक्रमितों को ठीक होने में भी आठ से दस दिन का समय लग रहा है।
कोई विदेश से आया तो कोई मुंबई से…
आरआरटी के प्रभारी डॉ. रौनक एलची ने बताया कि पांच संक्रमितों से दो लोग खाराकुआं के एक ही परिवार के सदस्य हैं। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। इनमें 53 वर्षीय पुरुष और दूसरा 23 वर्ष का युवक है, जो यूएई के शारजाह से लौटे हैं। इनके अलावा मुंबई से 24 दिसंबर को लौटे महाश्वेतानगर के 19 व 20 वर्षीय दो युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से एक स्टूडेंट है। सिंगापुर से उज्जैन ऋषिनगर आने वाली 29 वर्षीय महिला सिविल इंजीनियर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह सिंगापुर से मद्रास व इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंची हैं।
एक्टिव मरीज 18
लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी उज्जैन में कोरोना के पांच नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1174 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।