- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
शहर में लुटेरों का आतंक, 12 घंटे में हुई लूट की दो वारदात
उज्जैन | मदनमोहन शुक्ला निवासी देसाईनगर रिटायर श्री सिंथेटिक्स कर्मचारी हैं। बीती रात किसी काम से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर नईसड़क गये थे। यहां से लौटते समय रात करीब 8.30 बजे इंदौरगेट से आगे मालगोदाम के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के यहां अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें आवाज लगाई। मदनमोहन शुक्ला ने अपनी एक्टिवा रोकी और आसपास देखने लगे उसी समय अज्ञात बदमाश ने पीछे से पाइप से उनके सिर में हमला कर दिया। घायल शुक्ला मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े, जबकि बदमाश उनकी जेब में रखा पर्स और मोबाइल लूटकर भाग निकले। मदनमोहन शुक्ला के पुत्र मनीष शुक्ला ने बताया कि घायल अवस्था में पिता काफी देर तक पेट्रोल पंप के बाहर सड़क पर पड़े रहे और काफी देर बाद होश आने पर परिजनों को सूचना दी। मदनमोहन शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सुबह तबीयत में सुधार होने पर उन्होंने घटना की जानकारी दी।
इसी प्रकार आज सुबह दीपक पिता नंदू अहिरवार (22) निवासी एकतानगर के साथ हीरामिल रोड पर लूट की वारदात हुई। दीपक अहिरवार ऑटो चालक हैं और सुबह रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर हीरामिल क्षेत्र में गया था। यहां सवारी छोडऩे के बाद कॉम्प्लेक्स के बाहर ऑटो खड़ी कर लघुशंका के लिये गये। यहां से लौटते ही उसे एक बदमाश ने रोका व रुपयों की मांग करने लगा। दीपक ने रुपये देने से इंकार किया तो बदमाश ने उसके सिर पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दीपक के परिजनों ने बताया कि बदमाश एक हजार रुपये लूटकर भाग गया। आसपास के लोगों ने बदमाश का नाम चिराग बताया है।