- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
शांति एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में फांसी के फंदे पर लटका मिला दिव्यांग
शांति एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में एक दिव्यांग फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान के लिए उज्जैन की जीआरपी ने इस रूट पर पड़ने वाले सभी जीआरपी थानों को उसकी फाेटो भेज दी है। उज्जैन शहर के लिए संभवत: ट्रेन में फांसी लगाने की यह पहली घटना है। पुलिस ने बताया कि तड़के करीब चार बजे शांति एक्सप्रेस उज्जैन पहुंची थी। रूटीन सर्चिंग के दौरान थाने के जवान ने उसके दिव्यांग कोच में एक व्यक्ति को फंदे पर लटका हुआ देखा। मृतक के पास में बैसाखी पड़ी हुई थी। करीब 60 वर्षीय दिव्यांग मृतक के हाथ पर शिवलिंग गुदा हुआ था।
उसके कपड़ों में किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसे पीएम के लिए भिजवाया है। साथ ही पहचान व शिनाख्ती के लिए मृतक के फोटो रतलाम, मेघनगर, झाबुआ आदि शहरों की जीआरपी काे भेजे हैं। ताकि वे अपने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में यह चैक कर सके कि कहीं वह उनके यहां से तो ही रेल में सवार नहीं हुआ। जिस शहर से भी उसके संबंध में इस तरह की सूचना आएगी, वहां उसकी पहचान-शिनाख्ती के प्रयास किए जाएंगे।