- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
शांति पैलेस पर दूसरे दिन भी चली निगम की जेसीबी
उज्जैन।:इंदौर रोड हरिफाटक ब्रिज बायपास स्थित होटल शांति पैलेस के अवैध निर्माण को तोडऩे का सिलसिला नगर निगम अधिकारियों ने दूसरे दिन भी जारी रखा। सुबह करीब 10 बजे नगर निगम अधिकारियों की टीम अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारी और मशीनों के साथ यहां पहुंचे। सुबह होटल के पुराने निर्माण को तोडऩे का सिलसिला शुरू हुआ, जबकि नये अवैध अतिक्रमण से होटल संचालक सामान हटाने को तैयार नहीं हुआ।
कोर्ट के आदेश पर नगर निगम द्वारा होटल शांति पैलेस के अवैध निर्माण को शनिवार से तोडऩा का काम चालू हुआ। हालांकि पहले दिन नगर निगम की टीम ने होटल की कुछ दीवारों को क्षतिग्रस्त किया गया इस दौरान होटल के कर्मचारी यहां से सामान भी निकालते रहे। रविवार सुबह नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ होटल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था। सुबह नगर निगम की टीम द्वारा होटल के पुराने निर्माण को तोड़ा जा रहा था। होटल संचालक से अधिकारियों ने सामान निकाल लेने को कहा लेकिन उसने कर्मचारी नहीं होने के बाद कहकर सामान नहीं निकाला तो नगर निगम की जेसीबी ने नये अवैध निर्माण को तोडऩा शुरू कर दिया। होटल के कुछ कमरों में पलंग, सोफे, गद्दे अब भी रखे हुए हैं।