- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
शाजापुर की बेटी ने मायापुरी में किया नाम रोशन:5 साल की निर्विका कलर्स चैनल के शो थोड़ा बादल-थोड़ा पानी में आएंगी नजर
शाजापुर की 5 वर्षीय निर्विका कोठारी बुधवार रात 9.30 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक थोड़ा बादल-थोड़ा पानी में नजर आएंगी। नन्हीं सी उम्र में ही निर्विका के इंस्टाग्राम पर 50 हजार फॉलोअर्स है। शाजापुर की इस नन्हीं परी ने अपने अभिनय से इंस्टाग्राम पर तो धूम मचा ही रखी है, लेकिन अब इसने अपने अभिनय की छाप मायानगरी पर भी छोड़ दी है।
इंस्टाग्राम से छोटे पर्दे तक का सफर
निर्विका ने एक साल पहले लॉकडाउन में इंस्टाग्राम पर अपने अभिनय के छोटे-छोटे वीडियो डालना शुरू किए और लोगों ने उसे पसंद करना भी शुरू कर दिया। देखते ही देखते निर्विका अपनी एक्टिंग से इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय हो रही हैं।
बेटी को लेकर माता पिता मुंबई गए
इंस्टाग्राम पर निर्विका की लोकप्रियता को देखते हुए माता-पिता उसे मुंबई लेकर गए और वहां ऑडिशन दिलाए और वो सिलेक्ट हो गई। छोटे पर्दे के कई जाने-माने एक्टर्स से मुलाकात की। वे 5 वर्षीय इस नन्हीं बच्ची के अभिनय के कायल हो गए जिस वजह से उसे थोड़ा बादल, थोड़ा पानी में अभिनय मिल गया।
माता पिता की सबसे छोटी बेटी
शाजापुर के नईसड़क निवासी निर्विका के पिता का नाम सचिन कोठारी और मां का नाम शीतल कोठारी है। इशिका और हिमांशी और निर्विका की बहने हैं। निर्विका पांच साल की है और दोनों बहनों से छोटी है। शाजापुर के इटर्नल स्कूल में कक्षा केजी-2 की छात्रा है।