- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
शाजापुर में शांतिपूर्ण बंद, कांग्रेस ने बंद कराई भाजपा की दुकान

हर एक्शन के लिए तैयार दिखी पुलिस-बुधवार को पुलिस हर एक्शन के लिए तैयार थी। 1 जून को हुए प्रदर्शन में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली सामने आने के बाद पुलिस ने हर पहलू पर काम किया। इसका परिणाम रहा शहर बंद के दौरान जहां पूरे प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में से विवाद की घटनाएं होती रही, वहीं शहर में एक भी स्थान पर विवाद नहीं हुआ।

नगर बंद के दौरान वृहद आंदोलन होने की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली टीआई राजेंद्र वर्मा ने शहर के आसपास लगे पाटीदार बाहुल्य ग्राम भरड़, आलाउमरोद, खोरिया नायता, लड़ावद, मूलीखेड़ा, पिपल्या गोपाल, पिपल्या इंदौर आदि में मंगलवार शाम से लेकर देररात तक बैठक लेकर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। टीआई समझाया कि बंद के दौरान कोई भी शाजापुर नहीं आए। इसके अतिरिक्त मंगलवार रात में ही सभी व्यापारी संघ, दोनों दलों के नेताओं सहित पाटीदार संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर समझाइश दी गई। एसपी के निर्देश पर टीआई की दी गई समझाइश काम आई और बुधवार को शहर में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। टीआई ने बताया शहर के अंदर पहुंचने वाले सभी मार्ग पर भी जवान तैनात थे।
