- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
शादी का झांसा देकर युवक ने कॉलेज की छात्रा से किया दुष्कर्म
उज्जैन | शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने कालेज की छात्रा से दुष्कर्म किया। छात्रा द्वारा शादी करने का कहने पर साफ तौर पर मना कर दिया। छात्रा की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इंगोरिया थाना अंतर्गत खरसौद खुर्द निवासी हेमंत डाबी की शादी नजरपुर निवासी एक छात्रा से तय हुई थी। इसके बाद हेमंत ने सगाई भी कर ली। बाद में हेमंत छात्रा से कई बार मिला और उसने उससे शारीरिक संबंध बना लिए जब छात्रा ने हेमंत से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया एक बार छात्रा ने थाने पर शिकायत की तो उसने शादी करने के लिए हां कर दी लेकिन बाद में फिर मना कर दिया। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर हेमंत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।