- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शादी के 3 माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रेमी के साथ भागी तो पुलिस इंदौर से तलाश कर घर लाई थी
उज्जैन।ग्राम तुलाहेड़ा में रहने वाली महिला ने शादी के तीन माह बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिवारजन खेत पर गये थे। भाई घर लौटा तो बहन को फंदे पर लटका पाया। शादी के 20 दिन बाद वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। पुलिस ने उसे इंदौर से पकड़ा था। दोनों पक्षों में समझौते के बाद वह घर पर ही रह रही थी।
जया पति सरवन सिंह राजपूत 22 वर्ष निवासी कागदी कराडिय़ा का मायका तुलाहेड़ा में है। जया की शादी 11 नवंबर 20 में हुई थी। शादी के बाद पहली बार घर लौटकर आई जया 19दिसम्बर की रात घर पर बिना बताये कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने 10 जनवरी 21 को जया को इंदौर से गांव के निवासी शैलेन्द्र पंड्या के साथ बरामद किया। थाने पर जया और शैलेन्द्र के परिजनों के बीच समझौता होने के बाद जया के माता पिता अपने घर ले गये। रोजाना की तरह जया के परिजन खेत पर गये थे। वह घर पर अकेली थी। शाम 5.30 बजे उसका भाई युवराज घर लौटा तो जया को फांसी पर लटके देखा जिसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एफएसएल अधिकारी भी मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
एक बार ही गई थी ससुराल
जया शादी के बाद एक बार ही ससुराल गई थी। मायके आने के बाद शैलेन्द्र के साथ बिना बताये चली गई। पुलिस ने उसे 21 दिनों बाद इंदौर से बरामद भी कर लिया। जया के ताऊजी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद शैलेन्द्र गांव छोड़कर कहीं ओर चला गया था। हमने भी जो हो गया उसे भूल जाने की बात जया को कही थी फिर किन कारणों के चलते उसने आत्म्हत्या की इसकी जानकारी नहीं है।