- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
शादी से लौटने के दौरान हादसा:कार का टायर फटा, प्रॉपर्टी ब्रोकर के छोटे बेटे की मौत, बड़ा बेटा और बहू घायल
शादी समारोह से लौट रहे नागदा के प्रॉपर्टी ब्रोकर का वाहन शहर से लगभग 30 किलोमीटर दुर्घटना का शिकार हो गया। यह दुर्घटना बड़नगर -खाचरोद रोड पर गांव कमठाना में हुई। दुर्घटना में प्रॉपर्टी ब्रोकर घायल हो गए। वहीं उनके छोटे बेटे की मौत हो गई। बड़े बेटे और बहू भी घायल हैं।
प्रॉपर्टी ब्रोकर अजीत कांठेड पिता आनंदीलाल कांठेड़ उम्र 55 वर्ष निवासी रानी लक्ष्मीबाई मार्ग अपने परिवार के साथ कांठेड़ बड़नगर से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी शाम 6 बजे कमठाना गांव के पास कार का टायर फट गया। कार असंतुलित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। पलटकर खड़ी हाे गई। इसमें उनके छोटे बेटे और कपड़ा व्यापारी 24 वर्षीय आदित्य की मौत हो गई। बड़ा बेटा सिद्धार्थ और बहू महिमा भी घायल हो गए। तीनों को नागदा के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के दौरान छोटा बेटा आदित्य ही कार चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही जैन समाज के सैकड़ों लोग और कांग्रेस-भाजपा के नेता भी अस्पताल परिसर में पहुंच गए। इस दुर्घटना से जैन समाज में शोक की लहर छा गई और समाज जनों ने सोमवार को होने वाले उनके आयोजन निरस्त कर दिए |

