- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
शाद मंसूरी को हराकर देवास के राज सांगते बने संभाग केसरी
नगर निगम ने कार्तिक मेले में आयोजित की स्पर्धा, महिला वर्ग में खुशी नामदेव महापौर केसरी
नगर निगम द्वारा कार्तिक मेले में आयोजित संभाग केसरी कुश्ती स्पर्धा में मंगलवार को हुए ओपन वर्ग के फाइनल मुकाबले देवास के पहलवान राज सांगते ने उज्जैन के शाद मंसूरी को कड़े मुकाबले में 8-4 अंकों के अंतर से पराजित कर संभाग केसरी 2019 का खिताब जीता है।
राज और शाद के बीच ओपन वर्ग का अंतिम मुकाबला पूरे 6 मिनट तक हुआ। दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेल प्रेमियों को शानदार कांटा दंगल देखने को मिला। शाद ने बाहर से लात मार कर दांव लगाए और पहले 1 डेढ़ मिनट में 2 अंक अर्जित कर लिए, दूसरे राउंड में राज ने आक्रामक अंदाज में संभलते हुए खेल प्रतिभा दिखाई और इकहरी दाव लगाकर 4 अंक अर्जित कर लिए। शाद ने फिर से वापसी करते हुए ढाक दाव लगाने का प्रयास किया लेकिन राज ने इसे विफल कर दिया। इस दाव के लिए शाद को फिर से दो अंक मिले और बचाव करने पर राज ने 2 अंक पाए। अंतिम समय में राज ने निकाल टेक्निक लगाकर 2 अंक और अर्जित कर कुल 8 अंक लेकर जीत हासिल कर ली। महिला वर्ग में खुशी नामदेव ने ओपन वजन कुश्ती जीतकर महापौर केसरी का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा शहर से सुषमा वंशद्वार ने 55 किलो और टिया राणा ने 45 किलो वजन वर्ग में प्रथम स्थान अर्जित कर अपने वर्ग में संभाग केसरी बनने का गौरव हासिल किया। आयोजन समिति के गणेश बागड़ी ने बताया 25 से लेकर 74 किलोग्राम और महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाने वालों को भी अपने वर्ग में संभाग केसरी माना जाएगा
ये रहे प्रथम : मोइन कुरेशी 25 किग्रा रतलाम, रौनक चौधरी 28 किग्रा उज्जैन, उमेश 32 किग्रा नीमच, शाहनवाज 35 किग्रा उज्जैन, आशुतोष चौहान 38, अंश गौड़, अमन शर्मा 46,विकास माली 50 किग्रा, रोहित प्रजापत 54, विनय चौधरी 57, सौरव यादव 61 किग्रा, प्रवीण माली 65 किग्रा उज्जैन, तरुण आचार्य फतेहाबाद 70 , गौरव यादव 74 किग्रा उज्जैन।
मुख्य अतिथि विधायक पारस जैन, महापौर मीना जोनवाल, निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत, संयोजक पार्षद संजय कोरट और कुश्ती संघ अध्यक्ष उमेश ठाकुर सहित मौजूद अतिथियों ने संभाग केसरी बने राज को खिताब दिया, महिला केसरी का खिताब महापौर मीना जोनवाल ने खुशी को भेंट किया।