- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शाम को मुनादी, सुबह डर के कारण नहीं लगाए ठेले
उज्जैन । फ्रीगंज में कट चौक और ठेले वालों को हटाने के लिए शुक्रवार देर शाम नगर निगम की ओर से की गई मुनादी के बाद शनिवार सुबह फुटकर फल विक्रेता निगम की संभावित कार्रवाई से भयभीत नजर आए। उन्होंने डर के कारण अपने ठेले भी नहीं लगाए। सभी ठेलेवाले टॉवर पर एकत्रित होकर बैठे रहे जिससे अमूमन लोगों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाले फ्रीगंज क्षेत्र में सन्नाटा नजर आया। सुबह १०.३० बजे तक भी सडक़ों पर सन्नाटा रहा। फुटकर फल विक्रेताओं का कहना था निगम की ओर से शाम को ही मुनादी करवाई जिसमें कहा है कि ठेले हटा लें वरना निगम की कार्रवाई में होने वाली टूटफूट के लिए प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। नुकसान होने से अच्छा है कि हम ठेले ना लगाएं लेकिन यदि हम धंधा नहीं करेंगे तो भूखे मरने की नौबत आ जाएगी और परिवार का पालन-पोषण कैसे कर पाएंगे।
दरअसल, नगर निगम फ्रीगंज में कट चौक से गुमटियां और सडक़ों से ठेलेवालों को हटाने के लिए काफी समय से कार्रवाई करने की बात कह रहा है। इसे लेकर पूर्व में कट चौक पर गुमटियां लगाने वाले व्यापारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। अब ठेलेवालों पर निगम कार्रवाई करने की बात कह रहा है। इसके लिए नगर सरकार की ओर से शुक्रवार शाम को फिर से फ्रीगंज में मुनादी करवाकर फुटकर फल विक्रेताओं से कहा गया है कि वे शनिवार से ठेले ना लगाएं। इसके बाद कार्रवाई से भयभीत विक्रेताओं ने सुबह ठेले नहीं लगाए। व्यापारी रामसिंह, दिनेश, बलराम ने बताया हम गरीबों पर निगम कार्रवाई कर रहा है लेकिन जो लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उन पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। हम तो ठेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। निगम प्रशासन हमें जगह दे दे हम वहां जाकर व्यवसाय कर लेंगे।